AGC Times Desk, Sri Ganganagar
संकलन – मिस तमन्ना एवं मिस कुसुम -बी. ए -4th Semester
प्रश्न 1- 72nd मिस वर्ल्ड Edition का आयोजन कब और कहाँ किया गया ?
उतर – 7 मई से 31 मई, 2025 तक, हैदराबाद , भारत में
प्रश्न 2- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान को पक्षियों के साथ साथ किसका अभ्यारण्य बनाया जा रहा है?
उतर- राजस्थान में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, जिसे ‘पक्षियों का स्वर्ग’ कहा जाता है, अब कछुओं के लिये एक महत्त्वपूर्ण अभयारण्य के रूप में उभर रहा है। यहाँ राज्य में पाई जाने वाली 10 में से 8 कछुआ प्रजातियाँ संरक्षित हैं, जिससे यह क्षेत्र कछुओं के लिये सबसे समृद्ध आवासों में से एक बन गया है।
प्रश्न- 3 वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स-2025 में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है?
उत्तर- र्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2025 में नॉर्वे शीर्ष पर रहा है. यह लगातार नौवीं बार है कि नॉर्वे इस सूचकांक में पहले स्थान पर है. इसके बाद एस्टोनिया और नीदरलैंड का स्थान है.
प्रश्न 4- “इंदिराम्मा आत्मीय भरोसा योजना” का सम्बन्ध किस राज्य से है?
उत्तर – तेलंगाना, सरकार की इंदिराम्मा आत्मीय भरोसा योजना भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को हर साल 12000 की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
प्रश्न-5- जहाज के लिए समर्पित नीति किस राज्य ने पेश की है ?
उत्तर- महाराष्ट्र एक समर्पित जहाज निर्माण, जहाज मरम्मत और जहाज पुनर्चक्रण नीति-2025 पेश करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है, जिसका लक्ष्य राज्य को समुद्री केंद्र में बदलना है। नीति का लक्ष्य 2030 तक 6,600 करोड़ रुपये का निवेश और 40,000 नौकरियों का सृजन करना है
प्रश्न 6- इस वर्ष (2025) कितने व्यक्तियों को पदम् विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर- 2025 में 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई जिनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं।
प्रश्न 7- भारत का पहला “ट्रांसमीडिआ एंटरटेनमेंट सिटी” किस प्रदेश में विकसित होगा ?
उत्तर- आंध्र प्रदेश राज्य में भारत के पहले ट्रांसमीडिया मनोरंजन शहर ‘क्रिएटरलैंड’ विकसित किया जायेगा| क्रिएटरलैंड में इमर्सिव थीम पार्क, गेमिंग जोन, वैश्विक सिनेमा सह-निर्माण क्षेत्र होंगे और यह रोजगार सृजन, कौशल विकास, पर्यटन और डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा।
प्रश्न 8-देश के पहले आर्टिफिशल इंटेलिजेंस बेस्ड डाटा सेंटर पार्क की नींव कहाँ राखी गयी है
उत्तर- 4 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एडेड डेटा सेंटर पार्क का उद्घाटन किया।
प्रश्न 9 – विश्व बैंक की निजी प्रयोगशाला में किस भारतीय उद्यमी को शामिल किया गया है ?
उत्तर- विश्व बैंक की निजी क्षेत्र निवेश प्रयोगशाला (पीएसआईएल) में भारती एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को शामिल किया गया है |

प्रश्न 10 – श्रीगंगानगर की किस छात्रा ने राजस्थान प्री स्टेट शूटिंग चैंपियन शिप में अपना स्थान बनाया है?
उत्तर- गरिमा नैन, (अग्रवाल गर्ल्स कॉलेज श्रीगंगानगर की छात्रा है) राजस्थान प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप जो कि जगतपुर शूटिंग रेंज जयपुर में 22 से 30 मई 2025को आयोजित की गयी उसमे 387/400 points लेकर स्टेट एवं नेशनल में qualify किया |
or Any Query Please Contacts Us
For Details Please Visit Our Official Website